रितेश और जेनेलिया की शादी आज, शाहरूख और सलमान होंगे सामने

रितेश ने बॉलीवुड में हर किसी के साथ मधुर संबंध बना कर रखें हैं। फिर चाहे वो शाहरूख खान हो या फिर सलमान खान। जी हां रितेश शाहरुख के भी करीब हैं और सलमान को भी वो बहुत ज्यादा मानते हैं। अब हर किसी को उस मंजर का इंतजार है जब इस शादी में सलमान और शाहरूख दोनों आमने सामने होंगे।
जेनेलिया कुछ समय पहले सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का सपोर्ट करती दिखाईं दी जिसके ब्रांड एम्बेसडर सलमान हैं। शाहरुख और सलमान को दोनों तरफ से इनवाइट किया गया है।
वैसे इन दिनों सलमान क्यूबा में फिल्म 'एक था टाइगर' की शूटिंग कर रहे हैं लेकिन हो सकता है कि वो मुंबई आएं। यदि ऐसे में वो भारत आए तो रितेश और जेनेलिया की शादी में जरूर शामिल होंगे।'
वैसे तो अभी तक सलमान की तरफ से कोई ऐसी खबर नहीं है कि वो शादी में शामिल होने जा रहे हैं। लेकिन सूत्रों का कहना है कि वो फरहा खान और शिरीष से मिलने जरूर आएंगे। अब तो हर किसी को इंतजार है उस घड़ी का जब शाहरूख और सलमान होंगे आमने सामने।


Click it and Unblock the Notifications