अब क्रिश्चियन रीति रिवाजों से शादी की रितेश-जेनेलिया ने
बॉलीवुड की सबसे क्यूट कही जाने वाली जोड़ी रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसुजा ने 3 फरवरी को महाराष्ट्रीयन परम्परा से शादी रचा लिया लेकिन आज इस जोड़ी ने क्रिश्चियन रीति रिवाजों से शादी की रस्में निभाईं। आज इन दोनों ने चर्च में भी सात जन्मों की कसमें ली।
जेनेलिया ईसाई हैं इसलिए वह चाहती थीं कि वह शादी क्रिश्चियन रीति रिवाजों से भी करें। जब इस जोड़ी ने परिवार की मर्जी से मराठी तौर तरिको के साथ शादी पर ली है। तो आज मुंबई के ही एक चर्च में हमेशा साथ रहने की कसमें खाईं।
इनकी शादी में करण जौहर भी इनके ही साथ दिखाई दिये। रितेश और जेनेलिया की शादी के तुरंत बाद ही पूरे बॉलीवुड की ओर से बधाइयों का ताता सा लग गया। आज जब इन्होंने चर्च में शादी की तो भी बॉलीवुड के काफी लोग इस अलग ही तरह के शादी में शामिल होने पहुंचे।


Click it and Unblock the Notifications