शादी के बाद क्रिकेट का मजा ले रहे हैं लव बर्ड्स

जेनेलिया के पति यानि रितेश देशमुख मुंबई टीम के वाइस कैप्टन हैं। जाहिर सी बात है कि दोनों खेल के मैदान में तो जाएंगे ही। एक खेलने और दूजा उत्साह बढ़ाने के लिए। वैसे शादी के बाद ये दोनोंकपल काफी खुश नजर रहें है। जेनेलिया टीम की जर्सी, माथे पे सिंदूर और हाथों में चुड़ी पहनकर खेल के मैदान में हर वक्त रितेश को चियर अप करती रहती हैं।
रितेश की नजरे भी खेल के समय जेनेलिया को ही ढुढ़ती रहती हैं। वैसे इनके फिल्म का काम भी पूरा हो चुका है, और शादी भी तो ये दोनों क्रिकेट का ही मजा ले रहे हैं। हालफिलहाल इन दोनों के हनीमुन से रिलेटेड कोई खबर नहीं है लेकिन यह बात तो तय है कि दोनों जल्द ही किसी रोमांटिक टूर पर जाएंगे। वैसे जल्द ही ये जोड़ी फिल्म तेरे नाल लव हो गया में भी दिखने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications