रितेश और जेनेलिया हुए एक दूजे के

वैसे इस जोड़ी ने आठ साल पहले ही एक दूजे को अपना दिल दे दिया था। लेकिन इन्होंने अपने प्यार का इकरार सबके सामने पिछले साल ही किया। इस हाईप्रोफाइल शादी में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण समेत तमाम राजनीतिक हस्तियां मौजूद थी। तस्वीरों में रितेश और जेनेलिया की शादी
इनके अलावा बॉलीवुड की दुनिया से अभिषेक बच्चन, जया बच्चन, काजोल और अजय देवगन शामिल हुए। इनके अलावा उद्योगपति अनिल अंबानी, पत्नी टीना अंबानी, लिएंडर पेस भी यहां मौजूद थे। इस शादी में सुरक्षा का काफी इंतजाम भी किया गया था। क्यों की बॉलीवुड से लेकर राजनेता तक इस शादी के समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।
रितेश ने शादी से पहले ट्विटर पर लिखा था, 'बतौर कुंवारा आज मैंने अंतिम सूर्यास्त देखा है।' शादी के फिर तुरंत बाद ही रितेश ने ट्विटर पर अपनी और जेनेलिया की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा 'मिस्टर एंड मिसेज देशमुख'।


Click it and Unblock the Notifications