देवर की शादी में जमकर नाचीं जेनेलिया रितेश देशमुख
हाल ही में शादी के बंधन में बंधे रितेश-जेनेलिया के घर फिर से शहनाई बजी है, इस बार दूल्हा बनें रितेश के छोटे भाई धीरज देशमुख जिनकी शादी सोमवार को हनी भगनानी से हुई। हनी भगनानी निर्माता निर्देशक वासु भगनानी की बेटी है। जिनकी शादी हयात होटल में हुई, जहां रितेश जेनेलिया ने जमकर ठुमके लगाये। इस शादी में देशमुख परिवार का हर सदस्य झूमता दिखा।
इस शादी में बॉलीवुड और राजनीति जगत के कई बड़े दिग्गज शामिल हुए। इस शादी में सलमान खान भी शामिल हुए जो कि रितेश की शादी में वतन से बाहर होने के कारण शामिल नहीं हो पायें थे।
इस शादी में जल्दी मम्मी बनने वाली शिल्पा शेट्टी भी अपने पति राज कुंद्रा से साथ शामिल हुई। इसके अलावा भी बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं जिनमें दीया मिर्जा, जायद खान, अकबर खान, तौरानी ब्रदर, सुभाष घई, अभिषेक कपूर व कई अन्य फिल्म और राजनीति की कई हस्तियां इसमें शामिल हुई।देखें :तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications












