..................... Ritesh Deshmukh | Genelia D Souza | Marriage | Today | रितेश देशमुख | जेनीलिया डिसूजा | शादी | शुक्रवार - Hindi Filmibeat

सात फेरों के बंधन में बंधे रितेश-जेनीलिया

आखिरकार रितेश देशमुख और जेनिलिया डिसूजा ने अग्नि के सामने सात फेरे ले ही लिये। अब से थोड़ी देर पहले बॉलीवुड के इस हसीन जोड़े ने सबके सामने सात जन्मों के लिए कसम खायी। इस शादी में दोनों ही परिवारों के लोग शामिल हुए हैं लेकिन इस शादी की खुशी में आज रात एक बड़ी रिसेप्शन पार्टी रखी गयी है जिसमें बॉलीवुड और राजनीति के कई दिग्गजों के पहुंचने की उम्मीद है।

अब से थोड़ी देर पहले मुंबई के ग्रैंड हयात रिजेंसी में शादी हुई। पूरी शादी महाराष्ट्रीयन परंपरा से हुई। रितेश की बारात होटल के ही पार्किंग ग्राउंड से करीब 11.30 बजे निकली, जिसमें उनका पूरा परिवार शामिल था। रितेश इस मौके पर सफेद रंग की शेरवानी पहनी हुई थी। तो जेनेलिया ने नीता लूल्ला की डिजाइन की हुई लाल नौवारी साड़ी पहने हुए थी।

फिल्मी हस्तियों में शामिल होने वालो में अभिषेक बच्चन, जयाबच्चन, अजय देवगन और काजोल थे। इसके अलावा इस शादी में शाहरुख खान, शाहिद कपूर, सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार, करण जौहर, राहुल देव, सुभाष घई, असिन, संजय कपूर, जैकी श्रॉफ, साजिद नाडयाडवाला और साजिद खान भी पहुंचे थे। आपको बता दें कि रितेश -जेनिलिया पिछले नौ साल से रिलेशनशीप में थे। क्लिक करें: रितेश-जेनीलिया की शादी की तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X