रितेश देशमुख जेनेलिया डीसूज़ा ने नेशनल डॉक्टर्स डे पर किया दिल छू लेने वाला एलान
आज भारत, नेशनल डॉक्टर्स डे के मौके पर उन सब योद्धाओं को सलाम कर रहा है जो कोरोना के बीच लगातार अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। डॉक्टर्स को जहां पूरे बॉलीवुड ने सलाम किया वहीं रितेश देशमुख और जेनेलिया डीसूज़ा ने साथ मिलकर एक बड़ा फैसला किया।
रितेश देशमुख और जेनेलिया डीसूज़ा ने एक वीडियो में बताया कि उन्होंने अंगदान करने का फैसला किया है।

रितेश ने इस वीडियो में कहा कि हमने बहुत बार इस बारे में बात की लेकिन कभी बता नहीं पाए और ना ही ये काम कर पाए। लेकिन आज डॉक्टर्स डे के मौके पर हम बताना चाहते हैं कि हमने अपने अंग दान करने का फैसला किया है।
दोनों ने अपने इस पोस्ट में अपने डॉक्टर नोज़र शेरियर को प्रेरणा देने के लिए धन्यवाद भी किया। साथ ही रितेश जेनेलिया ने बाकी लोगों को भी इस मुहिम का हिस्सा बनने की प्रेरणा दी।
View this post on InstagramA post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad) on


Click it and Unblock the Notifications











