रितेश-जेनेलिया के बेटे के जन्म पर बॉलीवुड ने दी बधाई
रितेश देशमुख व जेनेलिया डीसूजा के घर में हाल ही में नन्हें राजकुमार का जन्म हुआ है। रितेश देशमुख की तो खुशी का ठिकाना ही नहीं है और साथ ही जेनेलिया भी बेहद खुश हैं। रितेश व जेनेलिया के अलावा उनके फैंस भी इस खबर से बेहद खुश हैं और लगातार रितेश व जेनेलिया को बधाईयां दे रहे हैं। रितेश ने ट्विटर पर अपनी इस खुशी को शेयर करते हुए अपनी खुशी सभी के साथ बांटी।

रितेश देशमुख के बॉलीवुड फ्रेंड्स भी इस खबर से बेहद खुश हैं। कईयों ने ट्विटर पर रितेश व जेनेलिया को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। करन जौहर, अभिषेक बच्चन जो कि रितेश देशमुख के बेहद करीबी हैं ने ट्विटर के जरिये रितेश को ढ़ेर सारी शुभकामनाएँ दी हैं।
करन जौहर ने लिखा रितेश व जेनेलिया को बेबी ब्वॉय के जन्म पर ढ़ेर सारी बधाईयां।
अभिषेक बच्चन ने लिखा रितेश देशमुख व जेनेलिया डीसूजा को दुनिया के सबसे बड़े तोहफे के मिलने पर ढ़ेर सारी बधाईयां।


Click it and Unblock the Notifications











