रितेश-जिनिलिया फिर हुए एक

अभिनेता रितेश और जिनिलिया ने साथ में फिल्म मस्ती और तुझे मेरी कसम में साथ काम किया है। अब खबर आ रही है कि निर्माता कुमार तौरानी ने अपनी अगली फिल्म में जिनिलिया और रितेश को फाइनल कर लिया है। हालांकि फिल्म का नाम तो अब तक पता नहीं चल पाया है। मगर बताया जा रहा है कि यह एक रोमांटिक कॉमेडी है। जिसका निर्देशन मंदीप कुमार करेंगे। मंदीप ने इससे पहले कुमार तोरानी की पंजाबी फिल्म का निर्देशन किया है।
हिंदी में यह उनकी पहली फिल्म होगी। इस फिल्म की शूटिंग 24 जुलाई से शुरू होने जा रही है। क्योंकि रितेश हाल फिलहाल में हाउसफुल 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं और जिनिलिया फिल्म फोर्स की शूटिंग में व्यस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications











