जन्मदिन पर रितेश की शानदार पार्टी
रितेश देशमुख के लिए यह साल काफी अच्छा गया, उनकी दो फिल्म इस साल हिट रही और वे कामयाब हीरो की गिनती में आ गये. यही वजह है कि उन्होंने अपना 30वां जन्मदिन 17 दिसंबर उपनगर के एक फाइव स्टार होटल में धूमधाम से मनाया. इसमें बालीवुड की लगभग 100 हस्तियों ने हिस्सा लिया. बताया जाता है कि जन्मदिन में 15 लाख रुपये तक खर्च आया.
पार्टी में रितेश की पूर्व गर्लफ्रैंड जेनेलिया डीसूजा ने भी हिस्सा लिया था. बालीवुड की हस्तियों में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान व गौरी खान, अर्जुन रामपाल व मेहेर जेसिया, कैटरिना कैफ और सलमान की बहन अलवीरा, मलायका, अरबाज खान, अमृता अरोडा, उस्मान अफजल, फरदीन व नताशा, बाबी देओल, लारा दत्ता, डीनो मोरिया, आफताब शिवदासानी, साजिद खान, विद्या बालन, चंकी पांडेय, तुषार कपूर, आशिष चौधरी, सुनील शेट्टी, कुनाल कपूर और रणवीर कपूर आदि ने हिस्सा लिया.
जन्मदिन में रितेश के भाई अमित देशमुख और उनकी मंगेतर अदिति प्रताप भी मौजूद थी. जन्मदिन में जमकर नाच गाना हुआ और पार्टी सुबह तक चलती रही.


Click it and Unblock the Notifications