रितेश छुपा छुपाकर बता रहे- जेनेलिया हैं प्रेग्नेंट

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की प्यारी जोड़ी के लाखों फैंस हैं। लोगों को ये जोड़ी बेहद प्यारी और मेड फॉर ईच अदर टाइप्स लगती है। हाल ही में फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब रितेश देशमुख ने एक लीडिंग न्यूजपेपर के साथ हुए अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो पिता बनने वाले है। जेनिलिया और वो दोनों इस बात से बेहद खुश हैं। रितेश देशमुख व जेनेलिया को ढ़ेर सारी बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे फैंस उस समय हैरान रह गये जब उन्होंने दूसरे लीडिंग न्यूजपेपर में पढ़ा कि जेनिलिया की प्रेग्निनेंसी की खबर पर रितेश ने जवाब दिया कि जब होना होगा तब हो जाएग। लोग तो बातें करते ही हैं उन्हें करने दीजिए।

हालांकि रितेश के इस जवाब में शब्दों का चुनाव बड़ी ही सोचसमझकर किया गया है। लेकिन उनके इन शब्दों के हेरफेर को हमारी साधारण जनता ना समझ सकी। सभी को लगा कि रितेश देशमुख इस तरह से छुपा छुपा कर क्यों इस खुशी को जाहिर कर रहे हैं। या तो वो छुपा ही लें और या तो वो बता ही दें। इससे पहले ही जब फिल्म हमशकल्स के दौरान रितेश देशमुख से कई चैनल्स व न्यूजपेपरों ने ये सवाल किया तो रितेश साफ मुकर गये थे। फिर एक ही न्यूजपेपर को इस तरह से अपना हमराज बनाने के पीछे वजह क्या है। कुछ लोगों का कहना है कि ये इंटरव्यू पेड होगा और इसीलिये रितेश ने इतना खुलकर बात की है।

हमशकल्स में अपने लेडीज अवतार के बारे में बात करते हुए रितेश ने बताया कि उन्होंने फिल्म में जो स्कर्ट पहनी है वो जेनेलिया की है जो कि अब उन्हें फिट नहीं होती। ये भी एक इशारा था इस तरफ कि जेनिलया मां बनने वाली हैं। अब ये तो साफ है कि जेनिलया मां बनने वाली हैं और रितेश पापा। लेकिन वो इस तरह से अलग अलग जगह एक ही सवाल के अलग अलग जवाब क्यों दे रहे हैं ये तो रितेश ही बता सकते हैं। तो थोड़ा सा इंतजार करिये जल्द ही रितेश से इस सवाल का जवाब लेकर हम आपके सामने हाजिर होंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X