यस आई लव जेनेलिया सो मच: रितेश देशमुख
लेकिन आज उन्होंने मीडिया के सामने इकरार कर ही लिया कि वो जेनेलिया को बेहद प्यार करते हैं। अपने रिश्तें को उन्होंने हमेशा मीडिया वालों से छुपा कर रखा, क्यों कि उनका कहना है कि वो हमेशा से ही चाहते थे कि इस बात को वो मीडिया में ना उछाली जाए।
इन दोनों की फिल्म तेरे नाल लव हो गया आ रही है इस फिल्म के बारे में रितेश का कहना है कि जब हमने साथ में तुझे मेरी कसम में काम किया था तब हम एक दूसरे के दोस्त थे लेकिन आज हम एक दूसरे को और भी अच्छे से जानने लगे हैं और एक दूसरे की काफी रिस्पेक्ट भी करते हैं। तब से आज तक में काफी फर्क आ चुका है।
खैर आपको बता दें कि फरवरी में इनके भाई धिरज देशमुख की भी शादी होने वाली है, हम तो यही कहेंगे रितेश और जेनेलिया से कि बैंड बाजा भी होगा और बाराती भी रहेंगे लगे हाथ आप भी अग्नी के सात फेरे ले ही लें।


Click it and Unblock the Notifications
