Opps..बातों बातों में आफताब ने इन्हें बताया सेक्स कॉमेडी लीजेंड

साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'क्या कूल हैं हम' अपने तीसरे भाग के साथ तैयार है। सेक्स कॉमेडी के नाम पर बिकने वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड बनाया, जिसके बाद आया इसका दूसरा भाग 'क्या सुपर कूल हैं हम'। इस फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में भी जगह बना ली थी।

aftab

यूं कह सकते हैं कि इस फिल्म ने बॉलीवुड में सेक्स कॉमेडी को जन्म दिया। क्या कूल है हम के पहले दोनों पार्ट बेहद हिट हुए है और दर्शको को खूब हंसाया भी है। लिहाजा, क्या कूल है हम-3 भी इन दोनों फिल्मो से भी मजेदार होगा इसमें कोई शक नहीं है। बहरहाल, आपको बता दें, इस फिल्म में रितेश देशमुख को रिप्लेस किया है आफताब शिवदसानी ने। आफताब के अलावा इस फिल्म में तुषार कपूर और कृष्णा अभिषेक मुख्य भूमिका में होंगे।

इस बारे में आफताब ने कई बातें कही। लेकिन बातों बातों आफताब ने एक्टर रितेश देशमुख को सेक्स कॉमेडी का लीजेंड कह डाला। आफताब ने कहा कि, हम सब तो अभी सेक्स कॉमेडी करना सीख रहे हैं। लेकिन रितेश इसमें मास्टर हैं। वो काफी बेहतरीन ढ़ंग से सेक्स कॉमेडी कर जाते हैं।

आफताब ने खुद को इस मामले में छोटा मानते हुए कहा कि रितेश सेक्स कॉमेडी के गुरू हैं। आपको बता दें, रितेश ने अब तक फिल्म मस्ती, ग्रैंड मस्ती, क्या कूल हैं हम, क्या सुपरकूल हैं हम, में सेक्स कॉमेडी कर चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X