शाहरूख खान की डॉन 3 पर ज़ोरदार खुलासा, खुद रितेश सिधवानी ने कंफर्म की सारी अफवाहें
खबर थी कि शाहरूख खान ने राकेश शर्मा बायोपिक सारे जहां से अच्छा छोड़ दी है क्योंकि वो फरहान अख्तर की डॉन 3 कर रहे हैं। इसके बाद से ही अफवाहें थीं कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है और शाहरूख खान के पास फिलहाल कोई फिल्म नहीं है। अब प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने खुद सारी अफवाहों पर मुहर लगा दी है।
एक इंटरव्यू के दौरान, रितेश ने कहा कि डॉन 3 के लिए फिलहाल हमारे पास कोई स्क्रिप्ट नहीं है। इसलिए फिल्म पर कोई काम नहीं चल रहा है। हम ये भी नहीं बता सकते कि फिल्म कब तक बनना शुरू हो पाएगी। वहीं दूसरी तरफ तय माना जा रहा था कि डॉन - द फाईनल चैप्टर नाम की फिल्म शाहरूख कर रहे हैं।
इतना ही नहीं ये भी अफवाहें थीं कि ये फिल्म डॉन सीरीज़ की आखिरी फिल्म होगी क्योंकि रितेश और शाहरूख दोनों ही इस सीरीज़ को ज़बरदस्ती खींचना नहीं चाहते हैं। इस फिल्म के कारण ही शाहरूख ने अपने बाकी सारे प्रोजेक्ट दरकिनार कर दिए थे। क्योंकि ज़ीरो के फ्ल़ॉप होने के बाद शाहरूख कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे।

खबर थी कि डॉन द फाईनल चैप्टर के लिए फरहान अख्तर फिल्म में पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाते दिखेंगे वहीं फिल्म में नई जंगली बिल्ली यानि कि प्रियंका चोपड़ा के रिप्लेसमेंट के लिए नया चेहरा ढूंढा जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications