'रण' में बने हुए हैं रितेश

वर्मा ने कहा कि रितेश के साथ उनके रिश्ते अभी भी वैसे ही हैं, जैसे पहले थे। उन्होंने कहा, "आखिर हमारा रिश्ता क्यों बदलेगा। रितेश और मैं अच्छी तरह जानते हैं कि वह विवाद क्यों हुआ था। हमने ताज का दौरा जिज्ञासावश किया था। हमारा उस पर फिल्म बनाने का कोई इरादा नहीं था। इसे लेकर जो कुछ हुआ, उस पर हमारा वश नहीं था।"
रामू की फिल्म में रितेश एक टीवी पत्रकार की भूमिका अदा कर रहे हैं। हालांकि रितेश और वर्मा ने कई बार कहा है कि वे मुंबई हमलों पर आधारित कोई फिल्म नहीं बनाने जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
फिल्म रण राम गोपाल वर्मा रितेश देशमुख film rann mumbai terror attacks ram gopal varma riteish deshmukh taj hotel


Click it and Unblock the Notifications