रितेश देशमुख के बेटे राहिल ने पूरा किया फिटनेस चैलेंज, तैमूर, लक्ष्य, यश और रूही दिया चैलेंज
रितेश देशमुख के बेटे राहिल ने फिटनेस चैलेंज में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और इसको पूरा किया है। बता दें कि रितेश देशमुख ने फिटनेस चैलेंज पूरा किया था और ये चैलैंज अपने बेटे राहिल को दिया था। एक वीडियो पोस्ट करते हुए जेनेलिया डिसूजा ने बताया कि वो बेटे राहिल ने अपने बाबा का फिटनेस चैलेंज पूरा कर लिया है। इसके बाद राहिल के ने अपने साथी बच्चा गैंग को भी फिटनेस चैलेंज दिया है।
इस चैंलेंज में करण जौहर के दोनो बच्चे यश और रुही, सलमान खान का भांजा आहिल, तुषार कपूर का बेटा लक्ष्य और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान को दिया है।

बता दें कि राहिल अभी मात्र 2 साल का है और उसने काफी फुर्ती से बिना डरे इस चैंलेंज का सामना किया। इस वीडियो को देखने के बाद करण जौहर काफी ज्यादा उत्साहित है और उन्होने लिखा कि ओह माई गॉड इसने कितनी आसानी ने से चैलेंज पूरा कर लिया है..
मै अपने बच्चों के बारे मे सोचकर ही काफी ज्यादा नर्वस हो रहा हूं। देखने वाली बात तो अब ये होगी कि करण जौहर के ट्विंस इसको कैसे करते है औऱ बाकी बच्चा गैंग कैसे इस चैलेंज को पूरा करती है।


Click it and Unblock the Notifications