पापा से सलाह नहीं लेते रितेश दोशमुख
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख अपने पिता औऱ केंद्रीय मंत्री विलास राव देशमुख से कभी भी करियर संबंधी सलाह नहीं लेते हैं।
रितेश ने कहा, "मेरे पिता ने मुझपर कभी भी करियर को लेकर दवाब नहीं बनाया और न ही उन्होंने इस संबंध में कोई सलाह दी। उन्होंने शुरुआत से मुझे खुद निर्णय लेने की स्वतंत्रता दी।" रितेश आगामी फिल्म 'डू नॉट डिस्टर्ब' और 'अलादीन' में नजर आएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











