'मिस्टर मम्मी' में रितेश देशमुख निभाएंगे प्रेगनेंट पिता का किरदार, पहले पोस्टर से किया धमाका!
कोरोना की तीसरी लहर अब धीरे धीरे कमजोर हो रही है और यही कारण है कि फिर से सरकार थिएटर्स खोलने को लेकर विचार कर रही है। कुछ समय से महाराष्ट्र में काफी सख्ती देखने को मिली है। ऐसा में कई फिल्मों क ऐलान किया जा रहा है। इस वक्त अभिनेता रितेश देशमुख की एक फिल्म को लेकर खबर सामने आ रही है जिसका ऐलान किया गया है। रितेश देशमुख अपने अलग-अलग किरदारों के लिए जाने जाते हैं।
उनका काम ही उनकी पहचान है। कॉमेडी की दुनिया में उन्हें खूब वाहवाही मिलती है। दरअसल रितेश देशमुख एक फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं जिसका नाम मिस्टर मम्मी होने वाला है।

इस फिल्म का ऐलान इसके पहले पोस्टर के साथ किया गया है। इस पोस्टर में रितेश देशमुख के साथ उनकी पत्नी और एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा भी नजर आ रहीं हैं।
पोस्टर इसलिए हैरान करने वाला है क्योंकि रितेश इस पोस्टर में प्रेगनेंट नजर आ रहे हैं। दरअसल इस बार वह एक प्रेग्नेंट पिता के रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म के पोस्टर में दोनों प्रेग्नेंट नजर आ रही हैं।
जाहिर है कि इस तरह की फिल्म पहले कभी नहीं नजर आई है। रितेश देशमुख ने इस पोस्टर के साथ लिखा है.. ''एक कॉमेडी ड्रामा बहुत जल्दी आपके घर का दरवाजा खटकाने वाली है।
जल्दी ही हंसी का स्वागत करिए।'' इसके साथ उन्होने कई लोगों को टैग किया है। रितेश देशमुख उन सितारों में से एक हैं जो कि काफी अलग अलग किरदार बेहतरीन तरीके से निभाते हैं। अक्सर उनको शो होस्ट भी करते हुए देखा जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











