POSTER ALERT: अब ये फिल्म वापस तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड ताबड़तोड़!!!
रितेश देशमुख की अगली मराठी फिल्म माऊली का नया पोस्टर रिलीज़ किया गया है और फिल्म 2016 में रिलीज़ हो रही है। इससे पहले रितेश देशमुख मराठी सिनेमा को लय भारी जैसी सुपरहिट ब्लॉकबस्टर दे चुके हैं जिसे निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया था। फिल्म के गाने को 26 जनवरी की परेड में महाराष्ट्र राज्य ने प्रतिनिधित्व किया था।
अब रितेश देशमुख और निशिकांत कामत की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर माउली लेकर आ रही है। फिल्म कहीं से भी लय भारी का सीक्वल नहीं है। हालांकि लय भारी में रितेश के किरदार का नाम माऊली होने से ही ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं।
[PHOTOS: क्यों है रितेश जेनेलिया CUTEST मॉम डैड!]
उम्मीद है कि रितेश देशमुख माऊली से भी मराठी सिनेमा के नाम कुछ ज़बर्दस्त रिकॉर्ड बनाएंगे। तो इंतज़ार कीजिए एक और सुपरहिट ब्लॉकबस्टर फिल्म का।
[PICS: अबराम नहीं ये स्टार किड थे IIFA की लाईमलाईट]


Click it and Unblock the Notifications

