रितेश देशमुख से लेकर विद्या बालन..., 'राजा शिवाजी' फिल्म में दिखेगी दमदार स्टारकास्ट, जानें क्या है किसका रोल?
Raja Shivaji Star Cast: बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता रितेश देशमुख जल्दी ही 'राजा शिवाजी' फिल्म में नजर आने वाले हैं जो काफी ज्यादा चर्चा में भी है। इस फिल्म का ट्रेलर 20 अप्रैल को ही रिलीज किया गया है। फिल्म में मराठा साम्राज्य के महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े कलाकार ऐतिहासिक किरदारों में भी नजर आएंगे। तो चलिए आज हम आपको फिल्म के सभी किरदारों के बारे में बताने वाले हैं।

रितेश देशमुख
सबसे पहले बात कर लेते हैं रितेश देशमुख की जो फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। उनका किरदार बहुत ही साहसी और महान राजा का होगा जिन्होंने मराठा साम्राज्य की नींव को मजबूत किया।
जेनेलिया देशमुख
अब बात करते हैं जेनेलिया डीसूजा देशमुख की जो रितेश देशमुख की पत्नी भी है। वह फिल्म में शिवाजी महाराज की पहली पत्नी का किरदार निभाने वाली है जो बहुत ही सादगी भरा होगा।
अभिषेक बच्चन
फिल्म में अभिषेक बच्चन को संभाजी शाहाजी भोंसले के किरदार में देखा जाएगा। यह किरदार परिवार और सत्ता के बीच में संतुलन बनाने वाले एक मजबूत व्यक्ति का है।
संजय दत्त
इसके बाद में संजय दत्त अफजल खान के किरदार में नजर आएंगे और फिल्म के विलेन होंगे। वह एक ताकतवर और चालक सेनापति होंगे जो शिवाजी महाराज को चुनौती देंगे।
सचिन खेडेकर
सचिन खेडेकर की बात करें तो वह शाहाजी राजे भोसले का किरदार निभाने वाले हैं जो शिवाजी महाराज के पिता थे। जिन्होंने उनकी सोच और संघर्ष को भी दिशा दी थी।
विद्या बालन
विद्या बालन को फिल्म में बड़ी बेगम का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा और यह किरदार राजनीति में एक मजबूत महिला का होता है। जो फैसलों और रणनीतियों में एक अहम भूमिका भी निभाती है।
भाग्यश्री
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री भाग्यश्री को जीजाबाई का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। फिल्म में वह शिवाजी महाराज की मां का रोल निभाते हुए नजर आएंगे जिन्होंने उन्हें बचपन से ही वीरता और धर्म का पाठ सिखाया है।
फरदीन खान
इस फिल्म में फरदीन खान को शाहजहां के किरदार में देखा जाएगा जो मुगल सम्राट है। जिनकी सत्ता और नीतियां तब के समय की राजनीति को प्रभावित किया करती थी।
अमोल गुप्ते
एक्टर अमोल गुप्ते की बात करें तो वह आदिलशाह के किरदार में नजर आएंगे। वह बीजापुर के सुल्तान है जिनकी सत्ता और फैसला कहानी में एक बड़ा मोड लेकर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications