दिल्ली दंगा पर रितेश देशमुख ने बनाया टिकटॅाक Video, भड़की हिंसा के लिए तेजी से वायरल
दिल्ली हिंसा और दिल्ली दंगे को लेकर बॅालीवुड से कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। इस पर अब रितेश देशमुख ने ऐसा वीडियो अपलोड किया है जो कि वायरल हो गया है। बता दें कि बीते कई दिनों से सोशल मीडिया और खासकर टिक टॅाक पर रितेश देशमुख काफी एक्टिव हो चुके हैं।
हाल ही में उन्होंने दिल्ली हिंसा और दंगे को लेकर एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसे काफी तेजी से देखा जा रहा है। एक तरफ जहां इस पूरे हालात पर बॅालीवुड की तरफ से कई तरह के रिएक्शन आए हैं। वहीं इस बीच इस वीडियो के जरिए रितेश देशमुख ने कुछ ना कहते हुए भी काफी कुछ कह दिया है।

टिक टॅाक पर रिलीज किए गए इस सांग में हिंदू-मुस्लिम एकता की बात की जा रही है। इस वीडियो के कैप्शन में रितेश ने लिखा है हिंदू-मुस्लिम भाई भाई। गौरतलब है कि ये सांग साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म बैंगिस्तान का है।
इस फिल्म में रितेश देशमुख के साथ पुलकिस सम्राट भी हैं। इस सांग का नाम मौला है। इस वीडियो को तेजी से देखा जा रहा है। हाल ही में रितेश के अलावा कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने दिल्ली दंगे पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। चलिए इस वीडियो को देखने के साथ जानते हैं कि किसने क्या कहा है।
हिंदू-मुस्लिम .... भाई-भाई pic.twitter.com/VOLUeI49hy
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) March 3, 2020


Click it and Unblock the Notifications