..................... रितेश देशमुख ने किया रिया चक्रवर्ती का सपोर्ट, कहा- सच से ताकतवर कुछ नहीं riteish deshmukh support rhea chakraborty letter cbi against neighbour dimple allegations meeting sushant singh rajput - Hindi Filmibeat

रितेश देशमुख ने किया रिया चक्रवर्ती का सपोर्ट, कहा- सच से ताकतवर कुछ नहीं

सुशांत सिंह राजपूत मौत केस में ड्रग्स एंगल जुड़ जाने के बाद जलेबी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की मुसीबतें कम होने नाम नहीं ले रही है। रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था और रिया करीब महीनेभर जेल में बिताने के बाद हाल में ही बाहर वापस आ पाई हैं। रिया चक्रवर्ती की रिहाई के बाद उन्हें बॉलीवुड के कई सितारों का साथ मिला। अब इस सूची में एक ओर अभिनेता का नाम शामिल हो गया है। वह है रितेश देशमुख।

हाल में ही रिया चक्रवर्ती ने अपनी पड़ोसन डिंपल थवानी के खिलाफ सीबीआई को चिट्ठी लिखी और झूठे दावे को लेकर सख्त एक्शन लेने की मांग की। इस शिकायत में रिया चक्रवर्ती ने कहा कि चश्मदीद पड़ोसन डिंपल ने बेबुनियाद आरोप लगाए और जांच को भटकाने की कोशिश की। इसी खबर पर रिएक्ट करते हुए हाउसफुल अभिनेता रितेश देशुमुख ने अपनी प्रतिक्रिया दी। रितेश ने लिखा, तुम्हें और ताकत मिले रिया चक्रवर्ती। दुनिया में सच से ताकतवर कुछ भी नहीं होता है।

बता दें रिया चक्रवर्ती ने सोमवार को सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में जांच कर रही जांच एजेंसी सीबीआई को शिकायत की। उन्होंने अपनी पड़ोसन डिंपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एक दिन पहले ही रिया के वकील ने झूठ फैलाने वालों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X