24 साल की शादी में मां नहीं बन पाई ये एक्ट्रेस, निक्की तंबोली ने मारा ताना, रितेश देशमुख ने लगाई लताड़

इस समय बिग बॉस मराठी सीजन 5 काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है और आपको बता दें कि निक्की तंबोली को शो में काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ देखा जा सकता है। शो के दौरान उन्हें भाषा की मर्यादा कई बार तोड़ते हुए देखा जा चुका है। हर बार उनको होस्ट रितेश देशमुख से फटकार भी प्राप्त होती है।
इतना ही नहीं आपको बता दें कि वीकेंड का वार में भी निक्की तंबोली माफी मांगती हुई नजर आई थी और फिर नए हफ्ते में वह अपने मन की करती हुई दिखाई दी। बीते हुए वीकेंड का वार में रितेश देशमुख ने एक्ट्रेस की क्लास लगा डाली थी और इस बार निक्की तंबोली ने सीनियर अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर पर पर्सनल कमेंट कर डाला है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि निक्की तंबोली ने टास्क के वक्त वर्ष के मदरहुड पर कमेंट किया और रितेश देशमुख ने गुस्से में वीकेंड का वार भी शुरू कर दिया। वर्षा का सपोर्ट करके निकट तंबोली को उन्होंने डांट भी लगाई। दरअसल टास्क के समय पर निक्की तंबोली ने कहा कि वर्ष मदरहुड को समझ नहीं सकती है क्योंकि उन्होंने किसी भी बच्चे को जन्म नहीं दिया। वह कैसे मां का प्यार महसूस कर पाएंगी?
इस पर निक्की तंबोली को रितेश देशमुख ने फटकार लगाई और कहा कि निक्की का बयान एक गंभीर गलती है। इस ए सिचुएशन को जिस तरीके से वर्षा ने संभाला है होस्ट ने उनकी काफी ज्यादा तारीफ की थी। इस दौरान निक्की भी वर्ष से अपने शब्दों के लिए माफी मांगती नजर आई और एक्ट्रेस ने सब कुछ भूल कर निक्की को माफ भी कर दिया।
वर्षा उसगांवकर की बात करें तो वह एक मराठी एक्ट्रेस है और कई सारे हिंदी प्रोजेक्ट में भी वह काम कर चुकी है। उन्होंने 2000 में अजय शर्मा के साथ में शादी की थी। उनकी शादी को 24 साल पूरे हो चुके हैं और उन्हें कोई भी बच्चा नहीं है। शादी से पहले वह नितीश भारद्वाज के साथ में रिलेशनशिप में भी थी।


Click it and Unblock the Notifications











