राजनीति में आने के सवाल पर क्या बोले रितेश देशमुख- जवाब सुनकर चौंक जाएंगे आप
अभिनेता रितेश देशमुख के बारे में ये देखा जाता है कि वो ज्यादा समय तक इंडस्ट्री से दूर नहीं रहते हैं और कुछ ना कुछ समय के बाद उनकी फिल्में आती रहती हैं। इस समय वो फिल्म मरजावां को लेकर चर्चा में चल रहे हैं जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक बार फिर नजर आने वाले हैं। हाल ही में रितेश देशमुख से राजनीति को लेकर एक सवाल पूछा गया था जिसका शानदार जवाब उन्होने दिया है। गौरतलब है कि उनके भाई ने हाल ही में महाराष्ट्र से एक सीट जीती है।
रितेश से पूछा गया था कि क्या वो राजनीति में आगे नजर आएंगे? इसपर रितेश देशमुख ने कहा कि.. 'मैं अपने खुद के फैसले लेता हूं और मैं एक एक्टर हूं जो कि फिल्मों में एक्टिंग करता है, मैने राजनीति अपने भाई के लिए छोड़ दी है। मैं सभी के भावनाओं का सम्मान करता हूं।'


Click it and Unblock the Notifications











