जेनेलिया की तीसरी प्रेग्नेंसी पर रितेश देशमुख का रिएक्शन, अगर 2-3 भी हो जाए तो मुझे...

Genelia Riteish Third Baby: सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा था। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई यह कयास लगा रहा था कि एक्ट्रेस एक बार फिर से मां बनने वाली हैं। अब इस खबर को लेकर रितेश देशमुख ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और इसकी सच्चाई बताई है।
दरअसल, इन दिनों जेनेलिया डिसूजा का एक वीडियो काफी देखा गया। इस वीडियो में वो अपने पति रितेश देशमुख के साथ एक इवेंट में स्पॉट हुई थीं। इस दौरान जब दोनों कैमरा के सामने पोज देने आए, तो लोगों ने उन्हें देख कर यह अटकलें लगा ली कि एक्ट्रेस तीसरी बार मां बनने वाली हैं।
इस वीडियो में एक्ट्रेस ने पोज देते हुए अपने पेट पर हाथ रख रखा था और रितेश इवेंट में उनका ख्याल रखते हुए दिखाई दे रहे थे। ऐसे में लोगों ने ये अनुमान लगाना शुरु कर दिया की जेनेलिया फिर से मां बनने वाली हैं। वीडियो में जेनेलिया ब्लू कलर की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं।
इन सबके बीच अब रितेश देशमुख ने आज यानी सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी वाइफ जेनेलिया डिसूजा के प्रेग्नेंसी के कयास लगाने वाले एक पोर्टल का स्क्रीनशॉट शेयर किया।
उस पोस्ट में लिखा था कि 'क्या जेनेलिया डिसूजा प्रेग्नेंट हैं? जब वो अपने पति रितेश देशमुख के साथ पोज दे रही थीं, तब फैंस ने उनका बेबी बंप नोटिस किया'। इस पोस्ट को शेयर करते हुए रितेश ने लिखा 'मुझे 2-3 और होने पर कोई आपत्ति नहीं होगी, लेकिन दुर्भाग्य से यह झूठ है'।
बता दें कि रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा बी-टाउन में फैंस के मोस्ट फेवरेट कपल में से एक हैं। दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और रील बनाते हुए दिखाई देते हैं। रितेश देशमुख ने लंबे समय तक जेनेलिया के साथ रिश्ते में रहने के बाद साल 2012 में उनसे शादी कर ली थी। उनके दो बच्चे हैं, बड़ा बेटा रियान और छोटा बेटा राहिल।


Click it and Unblock the Notifications












