असम पुलिस ने इसलिए पोस्ट की रितेश देशमुख की तस्वीर- अभिनेता ने दिया जवाब
अभिनेता रितेश देशमुख कितने शानदार कलाकार हैं ये तो सभी जानते हैं और हाल ही में वो फिल्म हाउसफुल 4 में नजर आए थे। लेकिन इस समय वो किसी और बात को लेकर चर्चा में है। दरअसल असम पुलिस ने हाल ही में एक ट्वीट किया है और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर एक मैसेज देने का प्रयास किया है। इस ट्वीट में असम पुलिस ने रितेश देशमुख की एक तस्वीर का इस्तेमाल किया है जो कि फिल्म धमाल का एक चर्चित सीन है।
असम पुलिस इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है... एक कमजोर पासवर्ड भले ही बड़े से डब्ल्यू के साथ क्यों ना हो.. वो आसानी से Guess किया जा सकता है। तो आपको ध्यान रखना है कि आपका पासवर्ड आसान ना हो।'

इस मैसेज के साथ जो तस्वीर है उसमें रितेश देशमुख एक दरवाजे पीछे छिपे हैं जो कि बिना दीवारों के नजर आ रहा है। रितेश देशमुख ने जब ये पोस्ट देखा तो खुद को बिना कमेंट किया नहीं रोक पाए।
उन्होने असम पुलिस के इस पोस्ट पर लिखा है... Hahaha Classic !!!!! उनका ये ट्वीट अब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी राय भी दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications