TRAILER: बैंगिस्तान, खान बने खन्ना और कपूर बन गए कुरैशी!
[बॉलीवुड समाचार] रितेश देशमुख और पुलकित सम्राट स्टारर बैंगिस्तान का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और आशाओं के विपरीत ये ट्रेलर काफी मज़ेदार निकला। पुलकित सम्राट जहां पहली बार इंप्रेस करते नज़र आए वहीं रितेश देशमुख हर फिल्म के साथ थोड़ा और एक्स्ट्रा होते जा रहे हैं।
[TRAILER: शाहरूख सलमान के नाम पर अब किडनैपिंग भी SUPERHIT!]
बैंगिस्तान कहानी है एक हिंदु और एक मुस्लिम की और दोनों बनना चाहते हैं सुसाईड बॉम्बर। दोनों को आतंकवादी बनना है पर दोनों एक ही आईडिया अपनाते हैं। दुश्मन के धर्म को अपनाने का। ऐसे में खान मियां बन जाते हैं खन्ना और कपूर साहब बन जाते हैं कुरैशी भाईजान। आगे होगा सॉलि़ड कन्फ्यूजन जो देखने में मज़ा आएगा। देखिए ट्रेलर यहां--->
<iframe width="854" height="510" src="https://www.youtube.com/embed/uPtyOoYL12Y" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>


Click it and Unblock the Notifications