शाहरुख खान के कहने पर आगे बढ़ा ली अपनी फिल्म- शाहरुख ने कहा- थैंक यू छोटे भाई

21 दिसंबर को शाहरुख खान की फिल्म जीरो अब सोलो रिलीज हो रही है। दरअसल, जीरो के साथ रितेश देशमुख की मराठी फिल्म माउली रिलीज होने वाली थी। लेकिन शाहरुख के कहने पर रितेश ने फिल्म को आगे बढ़ा लिया। अब जीरो किसी फिल्म के साथ क्लैश नहीं कर रही है। शाहरुख ने रितेश धन्यवाद देते हुए ट्विटर पर एक मैसेज पोस्टर किया है।

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की एडवांस बुकिंग REPORT- धमाकेदार ओपनिंग फाइनल है

शाहरुख खान ने लिखा- रितेश जब छोटा भाई बहुत बड़ा हो जाता है.. थैंक यू बेबी इतने प्यार, सम्मान और बड़प्पन के लिए जो तुमने आज दिखाया है। आभारी.. मैं बहुत खुश हूं कि मैंने अपने दोस्त से कुछ मांगा और उसने मेरी आत्म सम्मान को अपनी जरूरत से ऊपर रखा।

Riteish Deshmukh

वहीं, शाहरुख ने इस मैसेज पर रितेश ने लिखा- आई लव यू शाहरुख.. गौरतलब है कि रितेश देशमुखय की फिल्म मौली एक मराठी फिल्म है और इसे लेकर काफी क्रेज है। लिहाजा, महाराष्ट्र में फिल्म को अच्छी खासी स्क्रीन दी जाएगी। ऐसे में जीरो को कहीं ना कहीं थोड़ा नुकसान उठाना पड़ता। लेकिन अब ज़ीरो के लिए रास्ता साफ है। फिल्म के पास कमाने के लिए पूरा एक हफ्ता का समय है।

बता दें, जीरो के एक हफ्ते बाद ही रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा रिलीज हो रही है। जो कि फुल मसाला इंटरटेनर लग रही है। जाहिर तौर पर रणवीर सिंह- सारा अली खान स्टारर यह फिल्म धमाकेदार कमाई कर सकती है। जिसकी वजह से जीरो की कमाई में कमी आ सकती है। लिहाजा, शाहरुख के हाथों में सिर्फ एक हफ्ता है।

जीरो की बात करें तो आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म की कहानी अधूरेपन को सेलिब्रेट करती है। जहां शाहरुख खान एक बौने का किरदार निभा रहे हैं.. कैटरीना एक डिप्रेशन से ग्रेसित सुपरस्टार बनी हैं। जबकि अनुष्का शर्मा बल्जिंग डिस्क नाम की बीमारी से ग्रसित दिखाई गई हैं। अनुष्का का किरदार फिल्म में एक वैज्ञानिक का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X