टाइगर श्राफ की 'बागी 3' में 'विलेन' की धमाकेदार एंट्री- हो गया फाइनल एलान
टाइगर श्राफ और श्रद्धा कपूर के बाद अब बागी 3 में रितेश देशमुख की एंट्री भी हो चुकी है। फिल्म आने वाले कुछ हफ्तों में फ्लोर पर जाने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में रितेश विलेन का किरदार निभाएंगे। इससे पहले भी श्रद्धा कपूर और रितेश फिल्म 'एक विलेन' में साथ काम कर चुके हैं। बागी 3 का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं।
खास बात है कि प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के साथ रितेश की यह छठी फिल्म है। साजिद ने एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा, रितेश हाउसफुल फ्रैंचाइजी की हर फिल्म का हिस्सा रहा है। और अब वह बागी 3 में भी शामिल हो चुका है। हाउसफुल फ्रैंचाइजी और हे बेबी के बाद रितेश के साथ यह मेरी छठी फिल्म है। हमारे बीच जबरदस्त बॉण्डिंग है और उनके साथ काम करना शानदार रहा है।

रितेश ने हाल ही में मिलाप जावेरी की 'मरजावां' की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगे। वहीं, अब बागी 3 की शूटिंग शुरु होने वाली है। फिल्म की शूटिंग चार देशों में होने वाली है। यह 6 मार्च 2020 को रिलीज होगी।
बागी 3 को एक्शन के मामले में पहली दो फिल्मों से भी ऊपर रखा जाएगा। इसके लिए टाईगर स्पेशल ट्रेनिंग भी ले रहे हैं। फिल्म का बजट भी काफी बढ़ा दिया गया है।
बता दें, टाईगर श्राफ- श्रद्धा कपूर स्टारर बागी 2016 में रिलीज हुई थी और 76 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म सुपरहिट थी। लिहाजा, साजिद नाडियाडवाला ने इसे एक फ्रैंचाइजी का रूप दे दिया। वहीं, 2018 में रिलीज बागी 2 ने 150 करोड़ से ऊपर का बिजनेस किया है।


Click it and Unblock the Notifications












