..................... Riteish Deshmukh Genelia D Souza cutest family video son sneeze genelia on mommy duties riteish complete family man - Hindi Filmibeat

पोज देते देते बह गई रितेश देशमुख के बेटे की नाक, आनन फानन में लेकर भागी मम्मी जेनेलिया का क्यूट वीडियो

Riteish Genelia

Riteish Genelia Video: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी बी टाउन की सबसे परफेक्ट जोड़ी में गिनी जाती है। अब एक बार फिर से कपल की शानदार कैमिस्ट्री देखने को मिली है। दरअसल, हाल ही में ये दोनों अपने दोनों बेटो के साथ अर्पिता खान की बेटी के बर्थडे पार्टी में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। ऐसे में पैपराजी को पोज देते हुए कुछ ऐसा हुआ कि वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल काट दिया है।

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि सभी क्यूट अंदाज में पोज दे रहे होते हैं तभी उनके छोटे बेटे को छींक आ जाती है और उनकी नाक बह जाती है। ऐसे में जेनेलिया अपने बेटे को पैपर करने के लिए आगे झुकती हैं तो वो एकदम से इस सिच्युएश को संभालने के लिए अपने हाथ से ही बेटे की नाक साफ कर साइड में ले जाती हैं।

इसके साथ ही जैसे ही रितेश देशमुख को इसके बारे में पचा चलता है तो वो भी जल्दी से पैपराजी को प्यार देते हुए वहा से साइड में चले जाते हैं। साइड में जेनेलिया टिश्यू की मांग करती हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इसके साथ ही जेनेलिया ने जिस तरह से बेटे को संभाला उससे हर कोई काफी इंप्रेस दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो को काफी तेजी से लाइक और शेयर मिल रहे हैं। बता दें कि रितेश और जेनेलिया की जोड़ी काफी लोकप्रिय है और ये दोनों सोशल मीडिया पर भी कपल्स रील्स शेयर करते रहते हैं जो कि फैंस के बीच काफी पॉप्युलर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X