घर आया नन्हा मेहमान, रितेश-जेनेलिया Parents' Club में शामिल
स्क्रीन और ऑफस्क्रीन बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया के घर 25 नवंबर को नन्हा मेहमान आ गया है। इसकी जानकारी और किसी ने नहीं, बल्कि खुद पापा बने रितेश ने दी है। रितेश ने अपनी खुशी का इजहार ट्विटर पर किया और लिखा,' इट्स ए बॉय'.

बस फिर क्या था, रितेश की इस खुशी में बॉलीवुड के तमाम सितारों समेत उनके चाहने वालों ने भी अपनी खुशी जताई और बधाइयों का तांता लग गया। रितेश के ट्विटर हैंडल पर बहुत से बधाई संदेश आ रहे हैं। करन जौहर, अभिषेक बच्चन, बिपाशा बसु, लारा दत्ता, वरूण धवन समेत कई बॉलीवुड स्टार्स ने बधाई दी। वरूण ने रितेश को अपने बेटे की फोटो शेयर करने के लिए भी कहा।
आपको बता दें, जेनेलिया और रितेश की शादी साल फरवरी 2012 में हुई थी। दोनों हाल ही में सलमान खान की बहन अर्पिता की रिसेप्शन पार्टी में नजर आए थे। रितेश और जेनेलिया ने बॉलीवुड में फिल्म 'तुझे मेरी कसम' फिल्म के साथ अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद दोनों 'मस्ती' और 'तेरे नाल लव हो गया' जैसी फिल्मों में भी साथ नजर आए थे। इन्हें बॉलीवुड की सबसे क्यूट जोड़ी मानी जाती है।


Click it and Unblock the Notifications











