..................... Riteish Deshmukh exposes Arbaaz Patel fake feelings for Nikki Tamboli bigg boss Marathi 5 - Hindi Filmibeat

गर्लफ्रेंड होते हुए निक्की तंबोली के प्यार में पड़े अरबाज! रितेश देशमुख ने किया एक्सपोज

Riteish Deshmukh

Riteish Deshmukh Bigg Boss: बिग बॉस मराठी सीजन 5 में निक्की तंबोली और अरबाज पटेल की दोस्ती काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। लेकिन आपको बता दें कि बीते हफ्ते दोनों की अनबन भी देखने को मिली थी। अभिजीत सावंत के साथ में निक्की तंबोली की बढ़ती हुई नजदीकियां अरबाज पटेल को पसंद नहीं आ रही है।

इसी के चलते गुस्से में अरबाज पटेल ने घर की चीजों के साथ में तोड़फोड़ भी कर दी। इस मामले पर रितेश देशमुख ने बिग बॉस के वीकेंड एपिसोड में बात की। इस दौरान सबके सामने उन्होंने अरबाज़ को एक्सपोज भी कर दिया। रितेश ने उनसे पूछा कि क्यों वह निक्की तंबोली और अभिजीत की दोस्ती से इतना ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। जबकि वह रियल लाइफ में कमिटेड है।

इस दौरान रितेश देशमुख ने अरबाज़ को बुरी तरीके से फटकार लगाई और निक्की तंबोली के लिए उनकी फिलिंग्स को पूरी तरीके से फेक बताया। अग्रेशन दिखाने पर एक्टर ने उनकी काफी ज्यादा क्लास लगाई है। रितेश ने अरबाज़ को शो के दौरान पूरी तरीके से रियल रहने की सलाह दिए और कहा कि वह गेम में सरवाइव करने के लिए फेक लव एंगल क्रिएट न करें।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अरबाज पटेल शो में आने से पहले लीजा बिंद्रा के साथ में रिलेशनशिप को लेकर खुलासा कर चुके थे। दोनों की किसिंग की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। इतना ही नहीं अरबाज ने निक्की और अभिजीत की दोस्ती को लैवेंडर देने की भी कोशिश की और तब सिंगर ने खुद का स्टैंड भी लिया था।

इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने अरबाज़ को निक्की तंबोली के साथ में दोस्ती को गलत एंगल ना देने के लिए भी कहा था। अभिजीत ने तो यह भी कहा था कि बाहर उनकी फैमिली भी है और वह यह शो देख भी रही है। इसीलिए अभिजीत ने अरबाज से यह कहा था कि वह ऐसा ना करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X