रितेश एक फिल्‍म में नहीं नाचेंगे

ज्यादातर कलाकार अपने लिए नए - नए रोल निभाने की पेशकश करते है और वे अपने सह-कलाकारों से ज्यादा गीतों और संवादों की मांग करते हैं लेकिन रितेश देशमुख ने फिल्म 'जाने कहां से आए हैं' के दौरान नृत्य करने से सिर्फ इसलिए मना कर दिया क्योंकि वह उनके चरित्र के अनुरूप नहीं था।
निर्देशक मिलाप झावेरी की इस फिल्म में रितेश को एक नृत्य करना था लेकिन उन्हें महसूस हुआ कि उनके चरित्र के साथ यह मेल खाता नहीं लगेगा इसलिए उन्होंने अभिनेता रस्लान मुमताज को ही नृत्य करने को कह दिया।
फिल्म 'मेरा पहला-पहला प्यार' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले रस्लान ने कहा, "बॉस्को-सीजर द्वारा निर्देशित नृत्य हिप-हॉप स्टाइल वाले होते हैं। जैक्विेलाइन फर्नाडीस और सोनल सहगल ने तो उनसे आसान स्टेप्स मांग लिए।
ऐसे में अब रितेश और मैं ही बच गए थे लेकिन रितेश ने कहा कि फिल्म में वे एक हारे हुए युवा का किरदार निभा रहे हैं। ऐसे में वे नृत्य कैसे कर सकते हैं। अंत में यह तय हुआ कि मैं नाचूंगा और वे चुपचाप खड़े रहेंगे।"
रस्लान कहते हैं, "महज चरित्र में रहने के लिए ज्यादातर कलाकार नृत्य करने के मौके को गंवाना नहीं चाहेंगे लेकिन रितेश का ऐसा करना सचमुच काबिलेतारीफ है।"


Click it and Unblock the Notifications