इस सुपरस्टार एक्टर ने सबसे अलग अंदाज में मनाया गणेश चतुर्थी..शानदार

By Shweta

पूरा बॉलीवुड धूमधाम से गणपति का त्योहार मना रहा है। हर साल की तरह इस साल भी स्टार्स लगाकर भगवान गणेश के इस उत्सव में लगे हुए हैं। बाकी स्टार की तरह रितेश देशमुख भी गणेश उत्सव मना रहे हैं लेकिन अलग अंदाज में। जी हां दरअसल रितेश देशमुश ने बाजार से मूर्ति लाने की जगह खुद मूर्ति बनाई।

[7 सुपरहिट.. सलमान, अक्षय नहीं.. 2017 के टॉप पर हैं शाहरुख खान! ]

रितेश इस वक्त अमेरिका में हैं और वो वहीं इस त्योहार को मना रहे हैं। रितेश ने गणपति की मूर्ती को गमले के रूप में बनाया है और इसमें वो पौधा लगाने वाले हैं। रितेश का कहना है कि उनकी ये मूर्ति किसानों को समर्पित है।

रितेश के पिता विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने से पहले एक किसान थे इसलिए रितेश भी खुद को किसान का बेटा ही कहते हैं।रितेश ने गणपति की मूर्ति बनाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है - अमेरिका में गणेश चतुर्थी मना रहा हूं। एक मूर्ति बनाई है। मैं इसे अपने किसानों को समर्पित कर रहा हूं। मुझे जेनेलिया को भी धन्यवाद बोलना है क्योंकि उन्होंने ही मुझे ये मूर्ति बनाने के लिए प्रेरित किया। भगवान आपको खुशी समृद्धि और प्यार दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X