रितेश देशमुख ने मैसेज कर पत्नी जेनेलिया से तोड़ दिया रिश्ता! आधी रात में खराब हो गई हसीना की हालत

Riteish Genelia Deshmukh

Riteish Genelia Deshmukh: बी टाउन में जहां रिश्ते बनते बिगड़ते रहते हैं ऐसे में अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया की शादी फैंस के लिए किसी मिसाल से कम नहीं है। रितेश जेनेलिया के रिश्ते और उनकी बॉन्डिंग को फैंस काफी पसंद करते हैं ऐसे में अगर खबर आ जाए कि रितेश देखमुख ने अपनी पत्नी जेनेलिया से रिश्ता तोड़ दिया है तो हर कोई हैरान होगा।

ये खुलासा खुद जेनेलिया ने अपने इंटरव्यू में लिया है। हाल ही में श्रेया गोधावत को यू ट्यूब चैनल के लिए दिए इंटरव्यू में जेनेलिया ने बताया कि रितेश देशमुख ने एक मैसेज कर के सब कुछ खत्म कर दिया। दरअसल, उनसे प्रैंक को लेकर सवाल किया गया था कि रितेश ने कभी उनके साथ कभी कोई प्रैंक किया है? इसका जवाब देते हुए जेनेलिया ने बहुत ही मजेदार सा किस्सा शेयर किया।

जेनेलिया ने कहा, "जब हम एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, वह अप्रैल फूल डे था और उसने मुझे एक मैसेज भेजा, 'वी आर डन' और वह सो गया। वह बहुत देर से सोता था और मैं जल्दी सो जाती थी। उसने मुझे ये रात के करीब एक बजे भेजा था और सो गया। मैंने इसे सुबह 2:30 बजे पढ़ा है और मैं काफी परेशान हो गई। 'क्या गलत हो गया? यह क्या हो गया?''

जेनेलिया ने आगे कहा, ''मैंने सुबह 9 बजे तक खुद को डिप्रेशन में रखा। जब वो जागा तो उसे याद नहीं था कि उसने ऐसा किया है। तो, वह जाग गया और मुझे फोन किया, 'हाय, क्या हो रहा है?' और मैंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि हमें बात करनी चाहिए, मैं तुमसे बात नहीं करना चाहती।' उन्होंने कहा, 'क्यों, क्या हुआ?' और मैंने कहा, 'क्या हुआ! क्या तुम वास्तव में ऐसा व्यवहार कर रहे हैं जैसे कुछ भी गलत नहीं हुआ?'' जब जेनेलिया ने उन्हें मैसेज के बारे में याद दिलाया, तो रितेश को याद आया और उन्होंने बताया कि उन्होंने ऐसा केवल इसलिए किया क्योंकि यह अप्रैल फूल डे था। जेनेलिया ने कहा, "मैंने कहा, 'ऐसी बात पर कौन मजाक करता है?"

बता दें कि शादी के बाद जेनेलिया जहां अपने बच्चों और फैमिली पर फोकस कर रही हैं तो वहीं हसीना अक्सर रितेश देशमुख के साथ फिल्मी इवेंट में शिरकत करती दिखाई देती हैं। जेनेलिया और रितेश के दो बच्चे हैं इसके साथ ही इस स्टार कपल के मजेदार रील्स भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X