इंडियन आइडल का वो विनर जिसने मंदिर-गुरूद्वारे में गाए भजन, अब आमिर खान की फ़िल्म से किया डेब्यू
Who Is Rishi Singh Indian Idol 13 Winner: इंडियन आइडल में छाए ऋषि सिंह ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद यानी 3 साल के बाद में अपना बॉलीवुड डेब्यू कर लिया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने आमिर खान की प्रोडक्शन में बनी हुई फिल्म एक दिन का कोनिचिवा गाना गाकर हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया है।

अरिजीत सिंह के साथ गाया गाना
लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी बात यह है कि यह गाना ऋषि सिंह ने अरिजीत सिंह के साथ में गाया है। इंडियन आईडल में जब उन्होंने हिस्सा लिया था तब भी वह अरिजीत सिंह के गाने गाकर लोगों का दिल जीत लिया करते थे।
हाल ही में ऋषि सिंह का ई-टाइम्स के साथ में एक इंटरव्यू हुआ जहां पर उन्होंने अपने हिंदी सिनेमा में डेब्यू को लेकर बात की है। उन्होंने कहा है कि "यह मेरा डेब्यू सॉन्ग है तो बहुत ही ज्यादा अच्छा लग रहा है। मुझे लीजेंड अरिजीत सिंह के साथ में गाने का मौका मिला है। राम संपत सर ने कंपोज किया है तो अंदर से बहुत ही अच्छी फीलिंग आ रही है।"
इंडियन आइडल के 3 साल बाद हुआ डेब्यू
ऋषि ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "यह मौका मेरे लिए बहुत ज्यादा बड़ा था। इंडियन आइडल जीतने के 3 साल के बाद में मेरा डेब्यू हुआ है और यह बहुत ज्यादा बड़ी बात है। जब मैं कहीं लाइव परफॉर्म किया करता था तो सब पूछते थे। भविष्य में आपका कोई बॉलीवुड प्रोजेक्ट ए भी रहा है या नहीं।"
सिंगर ने आगे बात करते हुए कहा कि "एक वक्त था जब मैं भी नहीं जानता था कि बॉलीवुड में मेरा कोई गाना आ भी पाएगा या नहीं। लेकिन अंदर से यह फीलिंग आया करती थी कि एक दिन बॉलीवुड गाना जरूर आएगा।"
मंदिर और गुरुद्वारे में गाए भजन
जानकारी के लिए आपको बता दें कि 22 साल के ऋषि सिंह अयोध्या के रहने वाले हैं और एक वक्त ऐसा भी था जब वह मंदिर से लेकर गुरुद्वारे में भजन गाया करते थे। लेकिन इसके बाद में उन्हें इंडियन आइडल में आने का मौका मिला था और उन्होंने शो जीतकर खूब शोहरत भी कमाई है।


Click it and Unblock the Notifications