पापा ऋषि कपूर ने बेटे रणबीर से कहा, गुड लक..
[बॉलीवुड न्यूज] रणबीर कपूर की फिल्म बॉम्बे वेलवेट का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो चुका है और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। यूं तो रणबीर को इस फिल्म के लिए कई लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं। लेकिन ताजा नाम जुड़ा है उनके पापा ऋषि कपूर का।

जी हां, ऋषि कपूर ने अपने बेटे रणबीर कपूर को उनकी अगली फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्विटर के जरीए रणबीर को विश किया है।
'बॉम्बे वेलवेट' से रणवीर की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए ऋषि कपूर ने ट्वीट किया, "यह उनका रॉकेट, सिड, रॉकस्टार, बर्फी से यहां तक का सफर है। रणबीर फिल्म में अच्छे दिख रहे हैं, उम्मीद है कि फिल्म भी अच्छी होगी। ढेरों शुभकामनाएं।"
बता दें, अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' का दूसरा ट्रेलर सोमवार को जारी किया गया। ऋषि कपूर ने ट्विटर पर फिल्म के ट्रेलर और इसके कास्ट की भी तारीफ की।
Rare PIC: रणबीर कपूर की इससे क्यूट तस्वीर कभी न देखी होगी
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "मुझे ट्रेलर पसंद आया है। अनुराग, फेंटम, फॉक्स, रणबीर, करण, अनुष्का और अन्य सभी का काम इस फिल्म में बेहतरीन है।"
गौरतलब है कि, बॉम्बे वेलवेट में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, करण जौहर, विवान शाह, रवीना टंडन और के.के. मेनन मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म 15 मई को रिलीज हो रही है।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications


