"तुम्हारा करियर खत्म हो चुका है...दो चार छोटे मोटे रोल कर लो"
ऋषि कपूर ने अपनी बायोग्राफी में काफी खुलासे हुए हैं और अब ताज़ा खुलासा है उनके करियर और राकेश रोशन को लेकर। उन्होंने बताया कि उन्हें कहा गया कि उनका करियर खत्म हो चुका है।
ऋषि कपूर की बायोग्राफी से धीरे धीरे राज़ खुलते ही जा रहे हैं। अब ताज़ा कहानी है राकेश रोशन और ऋषि कपूर की दोस्ती को लेकर। दोनों बेस्ट फ्रेंड हैं और राकेश रोशन, ऋषि कपूर से कोई मिल गया में ऋतिक के पिता का रोल करवाना चाहते थे।
ऋषि ने कहा कि ये मेरे करियर के लिए अच्छा नहीं होगा। इस पर राकेश रोशन ने उन्हें बेवकूफ बोला और कहा कि इस उम्र में तुम्हारा क्या करियर बचा है? जो भी छोटे मोटे रोल मिल रहे हैं वो कर लो। थोड़े टाइम बाद वो भी नहीं मिलेगा।

ऋषि कपूर यहीं नहीं रूके हैं, अपनी किताब में उन्होंने ऐसे ऐसे खुलासे किए हैं कि किसी को यकीन ही नहीं होगा। अमिताभ बच्चन के घमंड से लेकर अपने पिता राज कपूर के अफेयर तक। अपनी मां की ज़िल्लत तक सब कुछ उन्होंने इस किताब में खुल्लम खुल्ला कह डाला है।
[#Shock: काजोल ने हमारे बीच सबकुछ खत्म कर दिया]
वहीं उन्होंने सलमान खान के पिता सलीम खान और फरहान अख्तर के पिता जावेद अख्तर की भी जमकर क्लास ली है। उन्होंने कुछ ऐसी बातें लिखीं जो वाकई कोई भी एक्टर इस उम्र में तो नहीं लिखना चाहेगा-


Click it and Unblock the Notifications











