पोती Raha के जन्म से पहले ही हो गया था Rishi Kapoor का निधन, क्या है इस क्यूट तस्वीर की सच्चाई?

Rishi Kapoor and Raha AI Photo- राहा के जन्म से पहले ही अभिनेता ऋषि कपूर का देहांत हो गया था। वो अपनी पोती को नहीं देख पाए थे। लेकिन इस वक्त एक तस्वीर सामने आई है और इसमें ऋषि कपूर को राहा के गालों पर किस करते हुए देखा जा सकता है।
दादा और पोती की इस तस्वीर के सामने आते ही लोग हैरान हैं। बता दें कि ये रियल तस्वीर नहीं है क्योंकि राहा के जन्म से पहले ही ऋषि कपूर का कैंसर से निधन हो गया था।
राहा के साथ उनकी ये एआई जनरेटेड तस्वीर है जो कि पहले भी सामने आ चुकीं हैं। इस तस्वीर को एबीपी न्यूज ने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है। जैसे ही उनकी ये तस्वीर सामने आई लोग हैरान हैं और कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
इस तस्वीर के सामने आते ही लोग कई तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं। एक ने लिखा है, ''एआई बहुत खतरनाक है।'' एक ने लिखा, ''इतना तो परिवार वाले भी नहीं सोचते जितना फैन के सोचने लगे।'' एक ने लिखा, ''वहीं ऋषि कपूर जो गउ माता का मांस खाता था.. शर्म करो हिन्दू भाई लोगों।'' एक ने लिखा, ''राहा बहुत खूबसूरत लड़की है।'' एक ने लिखा, ''बेहद क्यूट फोटो है।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि राहा को लेकर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट काफी प्रोटेक्टेड रहते हैं, खासकर सोशल मीडिया पर काफी उनकी तस्वीरें नजर आती हैं।
राहा के जन्म के बाद ट्रोल हुए थे रणबीर
राहा के जन्म के कुछ ही घंटों बाद जब उन्हें घर छोड़कर रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल के सेट पर लौटे थे तो रणबीर कपूर को काफी ट्रोल किया गया था। फैन्स ने सवाल उठाया था कि रणबीर कैसे 5 दिन छोटी बच्ची और उसकी मां को अकेला छोड़ काम पर लौट सकते हैं। वो भी तब जब रणबीर कपूर ने आलिया की डिलीवरी से पहले ही ये तय कर लिया था की बच्चे के जन्म के बाद वो ब्रेक लेंगे। फिलहाल आप देखिए ये तस्वीर..


Click it and Unblock the Notifications











