तैमूर को ट्रोल करने पर नाना ऋषि कपूर ने लगाई क्लास..ट्विटर पर सबको धो डाला
करीना कपूर के बेटे तैमुर अली खान के नाम का मजाक उड़ाए जाने पर ऋषि कपूर ने ट्विवटर पर लोगों को डांटा है
करीना कपूर और सैफ अली खान जब से मम्मी पापा बने हैं लग रहा है मानो कंट्रोवर्सी थमने का नाम नहीं ले रहा है। उनके दो दिन के बेटे के नाम को लेकर लोगों ने जमकर ट्विटर पर तैमूर को ट्रोल किया लेकिन अब करीना कपूर के चाचा और तैमूर के नाना ने जमकर ट्विटर पर लोगों की क्लास लगाई है।
[CUTEST Pic: छोटे नवाब तैमुर के साथ 'मम्मी- पापा' करीना कपूर और सैफ अली खान]
ऋषि अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब तैमूर के नाम पर सवाल उठा रहे लोंगों पर ऋषि कपूर जमकर बरसे हैं। सबसे पहले तो ऋषि ने बुधवार को ट्वीट कर करीना और सैफ को बेटे होने की बधाई दी और बताया कि मां बेटे दोनों ही ठीक हैं। इसके बाद उन्होंने नाम पर सवाल उठाने वालों की जमकर खबर ली।


Click it and Unblock the Notifications