ऋषी कपूर के साथ काम करना सपने जैसा- इरफान खान
ऋषी कपूर के एक्टिंग करियर का आजकल बहुत बेहतरीन वक्त चल रहा है। ऋषी कपूर एक बेहतरीन अभिनेता थे इस बात पर किसी को कोई शक नहीं है लेकिन अब ऋषी कपूर जिस तरह के किरदार निभा रहे हैं उन्हें देखकर लगता है कि ऋषी कपूर के अंदर बतौर अभिनेता जो कला छिपी हुई थी वो आज से पहले शायद किसी के सामने आई ही नहीं। हो सकता है कि ऋषी कपूर को आजकल जिस तरह की भूमिकाएं मिल रही हैं और जिस तरह से ऋषी कपूर के अंदर बदलाव आए हैं उन्हें देखकर कोई भी कहेगा कि वाकई ऋषी कपूर के करियर का स्वर्ण युग चल रहा है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म डी डे में भी ऋषी कपूर की बेहतरीन एक्टिगं को देखकर लोग काफी हैरान हैं। ऋषी कपूर की तारीफ आम लोग तो कर ही रहे हैं साथ ही फिल्म के स्टार्स भी ऋषी कपूर के साथ काम करके खुद को बहुत भाग्यशाली मान रहे हैं। दूसरी तरफ ऋषी कपूर भी अपनी एक्टिगं में औ रजान डालने के लिए अपने वजन को दूर करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।
डी डे फिल्म में ऋषी कपूर ने दाउद का किरदार निभाया है। ऋषी कपूरके साथ ही इरफान खान, अर्जुन रामपाल, हुमा कुरैशी, श्रीस्वरा जैसे बेहतरीन एक्टर्स भी डी डे फिल्म का हिस्सा हैं। ऋषी कपूर के बारे में पूछने पर इरफान खान, अर्जुन रामपाल और हुमा कुरैशी और स्वरा सभी ने काफी अच्छी अच्छी बातें बताईं। सभी को लगताहै कि ऋषी कपूर एक बहुत ही बेहतरीन एक्टर हैं और उनके साथ काम करके उन सभी का भाग्य खुल गया है। इरफान खान तो ऋषी कपूर के फैन हैं। इरफान खान ने वनइंडिया के साथ अपने इंटरव्यू के दौरान कहा कि ऋषी कपूर के साथ काम करना तो जैसे सपने के पूरे होने जैसा है। ऐसे सपने जिनके पूरे होने के बारे में हमने कभी सोचा ही नहीं था।

इरफान खान ने बताया कि शूटिंग के दौरान ऋषी कपूर सेट पर आते थे और शूटिंग के खत्म होने पर सभी लोग ऋषी कपूर के चारों तरफ बैठ जाते थे। ऋषी कपूर के पास कई सारी कहानियां होती थीं जोकि वो सभी को सुनाते थे। डीडे की शूटिंग केदौरान सिर्फ यहीं एक जरिया था सभी के पास टाइम पास करने का। ऋषी कपूर अगर सेट पर रहते थे तो सभी का मनलगारहता था क्योकि वो हमेशा मजाक के मूड मेंरहते थे। सभी को हंसाते रहते थे। और ऋषी कपूर के होने से पूरी कास्ट का और साथ ही क्रू का भी मनोरंजन होता रहता था।


Click it and Unblock the Notifications











