..................... Rishi kapoor wants to come back to the home after 8 Months - Hindi Filmibeat

इलाज करवाकर ऊब गएं हैं ऋषि कपूर- ट्विटर पर छलका दर्द- बोले 'कब जाउंगा घर'

Recommended Video

Rishi Kapoor wishes to come back home on his recent emotional tweet | FilmiBeat

अभिनेता ऋषि कपूर के बारे में तो सभी को पता है कि पिछले 8 महीनों से वो न्यूयॉर्क में इलाज करवा रहे हैं। अब उनको लगता है घर की याद कुछ ज्यादा ही आ रही है। इस बात का सुबूत हाल ही में मिला जब ऋषि कपूर ने एक ऐसा पोस्ट किया जो कि वायरल हो रहा है। बता दें कि ऋषि कपूर ने ट्विटर पर लिखा है कि..आज मैने न्यूयॉर्क में 8 महीने पूरे कर लिए हैं। पता नहीं कब मैं हमेशा के लिए घर जाउंगा।

गौरतलब है कि ऋषि कपूर एक गंभीर बीमारी के चलते न्यूयॉर्क आए थे और तब से अब तक उनका इलाज चल रहा है। उनके यहां आने के बाद भारत से कई सुपरस्टार्स और एक्ट्रेस ने उनसे मुलाकात भी की है।

rishi kapoor, ऋषि कपूर

हाल ही में उनसे मिलने शाहरुख खान, आमिर खान, विकी कौशल, दीपिका पादुकोण और मुकेश अंबानी जैसी हस्तियां पहुंची थीँ। कई बार ऋषि कपूर को ट्विटर पर इमोशनल होते हुए देखा जाता रहा है।

इस पूरे इलाज के दौरान उनके साथ नीतू कपूर रहीं हैं और उनकी देखभाल की है। इस बात को लेकर भी ऋषि कपूर ने एक बार ट्वीट किया था। बता दें कि उनके आने के बाद कई फिल्में उनका इंतजार कर रही हैं। उन्होने आखिरी बार मुल्क की थी जिसमें उनका शानदार एक्टिंग देखने को मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X