..................... Rishi Kapoor two wishes which could not be fulfilled? Riddhima Kapoor revealed emotionally! - Hindi Filmibeat

ऋषि कपूर की वो दो इच्छाएं जो नहीं हो पाईं पूरी? Riddhima Kapoor ने इमोशनल होकर किया खुलासा!

rishi kapoor riddhima kapoor

Rishi Kapoor's unfulfilled wishes- ऋषि कपूर के निधन ने लोगों को चौंका दिया था। कैंसर की वजह से सुपरस्टार ने वक्त से पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऋषि कपूर ने अपने करियर में बहुत काम किया है और करोड़ों कमाएं हैं।

ऐसा कहा जाता है कि 'सबको मुकम्मल जहां नहीं मिलता, किसी को जमीं तो किसी आसमां नहीं मिलता।' ये कहावत सीधे तौर पर ऋषि कपूर पर फिट बैठती है।

इस वक्त ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी का एक बयान खबरों का हिस्सा है जिसमें उन्होने साफ तौर पर बताया है कि दो इच्छाएं ऐसी थीं जो कि पिता जी की पूरी नहीं पो पाई हैं। ऋषि कपूर चाहते थे कि वो रणबीर कपूर की शादी करें और उनका घर बन जाए।

हालांकि जब तक ये दोनों काम पूरे हुए ऋषि कपूर इस दुनिया से अलविदा ले चुके थे। रिद्धिमा कपूर ने पिता की अधूरी इच्छाओं के बारे में बात की और इमोशनल हो गईं।

रिद्धिमा ने क्या कहा?

रणबीर कपूर की बहन इस दौरान जूम से बात कर रही थीँ। उन्होने बताया कि, ''पिता जी की दो इच्छाएं थीं, एक ये थी कि रणबीर की शादी हो जाए और घर बन जाए। घर तो बन चुका है। शादी भी हो चुकी है। लेकिन काश वो हमारे साथ होते लेकिन भगवान की मर्जी तो कुछ और ही थी।'' रिद्धमिका का बयान अब वायरल हो रहा है।

ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म

ऋषि कपूर ने अपने पूरे करियर में ढेरों फिल्में की हैँ। उनकी आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन थी और उसमें उन्होने शानदार काम किया था। निधन के वक्त ऋषि कपूर की उम्र महज 67 साल थी।

Read more about: rishi kapoor riddhima kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X