दिल्ली पुलिस और वकीलों पर ऋषि कपूर के ट्वीट ने मचाया हंगामा- धड़ल्ले से वायरल
अभिनेता ऋषि कपूर को लेकर काफी फेमस है कि वो किसी ना किसी बात को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। खासकर उनके ट्वीट्स सोशल मीडिया पर ऐसे धमाका करते हैं कि कभी कभी बवाल ही हो जाता है। ऋषि कपूर काफी समय से विदेश में इलाज करवा रहे थे और हाल ही में वापस लौटे हैं। उन्होने आज एक ऐसा ट्वीट कर दिया है जो कि काफी धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग इसपर जमकर सही और गलत दोनो रिएक्शन दे रहे हैं।
ऋषि कपूर ने ट्वीट दिल्ली को लेकर किया.. वो दिल्ली जो इस समय पुलिस और वकीलों की विवाद और प्रदूषण को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई है। "ऋषि कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि..

वाह रे दिल्ली, पुलिस मांगे प्रोटेक्शन, वकील मांगे जस्टिस, पब्लिक मांगे ऑक्सीजन.. देख तेरे इंसान की हालत क्या हो गई भगवान, कितना बदल गया इंसान" इस ट्वीट पर फैंस अलग अलग तरीके की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
गौरतलब है कि बीते कुछ समय से दिल्ली का हालत ठीक नहीं हैं और लोग प्रदूषण के कारण सांस तक नहीं ले पा रहे हैं। वहीं पुलिस और वकीलों की बीच मारपीट को लेकर भी लगातार तनाव की स्थिति है। इसी पर ऋषि कपूर ने चुटकी ली है। देखिए उनके ट्वीट पर क्या बोली जनता..


Click it and Unblock the Notifications