All Is Well अभिषेक ऋषि कपूर की कॉमेडी का तड़का!
अभिषेक बच्चन, आसिन, ऋषि कपूर की फिल्म ऑल इज वेल का ट्रेलर आज रिलीज होगा। फिल्म के मोशन पोस्टर को देर रात ऋषि कपूर ने ट्वीट किया। ये मोशन पोस्टर दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
पोस्टर काफी फनी बनाया गया है जैसा कि सभी जानते हैं कि ऑल इज वेल एक कॉमेडी फिल्म है पोस्टर बनाते वक्त इस बात का खास ख्याल रखा गया है। अभिषेक बच्चन अभी तक बंटी और बबली, बोल बच्चन, हैप्पी न्यू ईयर में अपने मजेदार किरदारों व फनी मोमेंट्स के साथ दर्शकों को काफी एंटरटेन कर चुके हैं।
ऋषि कपूर भी कई फिल्मों में कॉमेडी करके दर्शकों को रिझा चुके हैं। जाहिर है कि ऑल इज वेल में दोनों बेहतरीन अभिनेताओं को साथ में देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। तो बस थोड़ा सा और इंतजार करिये ट्रेलर के लिए और तब तक देखिये ये मोशन पोस्टर।
<iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/8_Fk_Z80Tn8" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>
all is well abhishek bachchan rishi kapoor twitter bollywood trailer ऑल इज वेल अभिषेक बच्चन ऋषि कपूर ट्विटर बॉलिवुड


Click it and Unblock the Notifications

