ऋषि कपूर ने अरविंद केजरीवाल को कहा..नाम Mr Complaint box रख लें!
अरविंद केजरीवाल को ऋषि कपूर ने 'कंप्लेंट बॉक्स' की उपाधि दे दी है।
बॉलीवुड के ट्रॉल किंग ऋषि कपूर हमेशा की तरह एक बार फिर अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार बारी है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की। जी हां..इस बार अरविंद केजरीवाल को ऋषि कपूर ने 'कंप्लेंट बॉक्स' की उपाधि दे दी है।

दरअसल, आप तो सब जानते ही होंगे कि अरविंद केजरीवाल किसी न किसी बात को लेकर शिकायतें करते ही रहते हैं। बस इसी बात से ऋषि कपूर भी तंग हो गए और उन्हें कहा कि इनका नाम 'मिस्टर कंप्लेंट बॉक्स' और 'नेवर हैप्पी' होना चाहिए था, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो भी करते हैं या जो भी कहते हैं, उन्हें इससे हमेशा ही कोई न कोई शिकायत रहती ही है।
Why are you always complaining Mr.Kejriwal? Tumhara naam Mr. Complaint Box rakh lena chahiye! Never happy! 🤔 https://t.co/IzAHE20Bia
— Rishi Kapoor (@chintskap) January 4, 2017
ऋषि कपूर ने ट्वीट में लिखा ''आप हमेशा ही शिकायतें क्यों करते रहते हैं मिस्टर केजरीवाल? तुम्हारा नाम मिस्टर कंप्लेन बॉक्स रख लेना चाहिए! कभी न खुश होने वाले।''
"मुझे सलमान जैसा दिखना है और अजय देवगन जैसा एक्शन करना है" - शाहरूख खान
आपको बता दें कि ये ट्वीट ऋषि कपूर ने अरविंद केजरीवाल के उस ट्वीट पर किया जो केजरीवाल ने एक आर्टिकल पर सरकार के लिए किया था।


Click it and Unblock the Notifications











