कोरोना लॉकडाउन के बीच, ऋषि कपूर ने कहा- शाम को खोल देनी चाहिए शराब की दुकानें- हो गए ट्रोल
कोरोना महामारी की वजह से देशव्यापी 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है। यानि की लोग घरों से बाहर नहीं निकल सकते। जहां पूरा इस देश इस संकट की घड़ी से जूझ रहा है। गरीबों, दिहारी मजदूरों के रहने खाने पर बन आई है, वहीं, अभिनेता ऋषि कपूर ने ट्विट किया है कि सरकार को शाम के समय सभी शराब की दुकाने खोल देनी चाहिए। इससे लोगों का तनाव कम होगा।
ऋषि कपूर ने ट्विट किया-"सरकार को शाम के समय सभी शराब की दुकाने खोल देनी चाहिए। मुझे गलत मत समझिए, लेकिन इंसान घर पर बैठकर डिप्रेशन में जीने को मजबूर है। डॉक्टर- पुलिसवालों को भी तनाव से मुक्ति चाहिए। वैसे भी ब्लैक में तो बेची ही जा रही है।"

इतना ही नहीं, उन्होंने आगे लिखा- "राज्य सरकार को वैसे भी अभी एक्साइज से मिल रहे पैसों की बहुत जरूरत है। और वैसे भी जब सब ब्लैक में पी ही रहे हैं, तो कानूनन ही शुरु कर दो.. ऐसा मेरा सोचना है।" जाहिर है इन ट्विट्स पर ऋषि कपूर को जमकर ट्रोल किया गया। लोगों ने उन्हें कमेंट किया कि यहां लोगों को खाने और रहने को जगह नहीं है और आपको शराब पीने की पड़ी है। शराब अनिवार्यता नहीं, विलासिता है।


Click it and Unblock the Notifications