ऋषि कपूर की बहु बनेंगी ये एक्ट्रेस..अगली फिल्म फाइनल
ऋषि कपूर तापसी पन्नू के ससुर के किरदार में अगली फिल्म में नजर आएंगे।
ऋषि कपूर के पास इन दिनों कई अच्छी फिल्में हैं। वो अमिताभ बच्चन के साथ 102 नॉट आउट में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन लगभग 26 सालों बाद साथ में काम करेंगे। अब ऋषि कपूर की एक और फिल्म फाइनल हो गई है जिसमें वो तापसी पन्नू के ससुर का किरदार निभाते नजर आएंगे।
[Shocking - कैटरीना कैफ ने रणबीर को बताया अपना बेस्ट फ्रेंड]
जी हां अभिनय देव की इस फिल्म में प्रतीक बब्बर ऋषि कपूर के बेटे के किरदार में नजर आएंगे और तापसी पन्नू उनकी भाभी का किरदार निभाएंगी। फिल्म नक्सल और आतंकवाद से जुड़े मुद्दे पर आधारित होगी। फिल्म में तापसी पन्नू अपने परिवार के लिए हक की लड़ाई लड़ते नजर आ रही हैं।

तापसी पन्नू की अगली बात की जाए तो तापसी पन्नू जुड़वा 2 की शूटिंग में फिलहाल व्यस्त हैं जिसे डेविड धवन डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म सलमान खान और करिश्मा कपूर स्टारर जुड़वा की रीमेक है। इसमें वरुण धवन और तापसी पन्नू के अलावा जैकलीन फर्नांडिस भी लीड रोल में हैं।
जुड़वा 2 की पूरी स्टार कास्ट लंदन में पहला शेड्युल खत्म कर चुकी है और अब फिल्म की शूटिंग मुंबई में चल रही है। तापसी पन्नू की पिछले साल आई फिल्म पिंक सुपरहिट साबित हुई थी और इसके बाद नाम शबाना में भी उनकी काफी तारीफ हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











