''न्यूकमर्स को रणबीर- रणवीर की तरह एक्टिंग पर ध्यान देना चाहिए, ना कि बॉडी बनाने पर''
ऋषि कपूर अपने बेबाक़ बयानों के लिए जाने जाते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में दशकों से काम कर रहे इस दमदार अभिनेता ने न्यूकमर्स को सलाह देते हुए कहा कि एक्टिंग के लिए तैयारी करते वक्त बॉडी को बनाने की बजाए अपने दिमाग को मजबूत करने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
स्वास्थ्य कारणों से फिल्मों से तकरीबन साल भर तक दूर रहने के बाद ऋषि कपूर फिल्म 'द बॉडी' में इमरान हाशमी के साथ नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड में अपने सफर पर उन्होंने कहा कि वह वक्त के साथ प्रासंगिक बने रहे क्योंकि एक अभिनेता के तौर पर उन्होंने शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक विकास किया।

नए कलाकारों के लिए सलाह पूछे जाने पर ऋषि कपूर ने जवाब दिया- आजकल के नए कलाकारों की रुचि अपनी बॉडी बनाने और खुद को संवारने में ज्यादा है। वे बॉडी बनाने पर ज्यादा ध्यान धेते हैं, भावात्मक अभ्यासों पर नहीं, जो एक कलाकार के लिए महत्वपूर्ण है। जब आप एक्टिंग की तैयारी कर रहे होते हैं, तो शरीर ही नहीं, बल्कि अपना दिमाग भी चलाएं क्योंकि अगर आपके पास अभिनय कौशल है, तो आप निश्चित तौर पर अभिनेता बनेंगे और अगर आपके पास यही नहीं है तो आप पीछे ही रहे जाएंगे। मुझे देखिए, क्या मेरी बॉडी है? लेकिन मैं आज भी काम कर रहा हूं, क्योंकि हर फिल्म में मैं किरदारों को उभारने की कोशिश करता हूं.'
उन्होंने आगे कहा- 'मैं बुजुर्ग हूं और शायद युवा मुझसे प्रेरित नहीं होंगे, लेकिन आयुष्मान, राजकुमार राव, रणवीर सिंह, विकी कौशल और रणबीर को देखिए.. मैं उनका नाम सिर्फ इसीलिए नहीं ले रहा क्योंकि वह मेरे बेटे हैं, लेकिन रणबीर भी एक प्रतिभाशाली अभिनेता हैं। इनमें से किसी के भी 'डोले-शोले' नहीं है क्योंकि डोले रहने से कलाकार नहीं बनोगे। बस जिम में पैसा फूंकेगा। (अमिताभ) बच्चन साब को देखो, उनके भी मसल्स नहीं हैं, लेकिन आज भी वह हिंदी सिनेमा के ओरिजनल एंग्री यंग मैन हैं..'


Click it and Unblock the Notifications












