कनिका कपूर की बेवकूफी भरी हरकत पर ऋषि कपूर ने मारा करारा ताना
कनिका कपूर ने आज एक बेहद ही गैर ज़िम्मेदाराना हरकत की जिसके बाद से हर कोई ट्विटर पर उन पर भड़ास निकाल रहा है। कनिका हाल ही में लंदन से लौटीं और खुद को self quarantine करने के बजाय वो लखनऊ में लोगों के साथ पार्टी कर रही थीं।
कनिका का कोरोना टेस्ट पॉज़िटिव है और अब सब डर चुके हैं कि पता नहीं उन्होंने कितने लोगों तक ये बीमारी पहुंचाई। कनिका की इस बेवकूफी भरी हरकत पर ऋषि कपूर भी चुप नहीं बैठ पाए।

ऋषि कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा - आज कल कुछ कपूर लोगों पर टाईम भारी है। डरता हूं। हे मालिक रक्षा करना दूसरे कपूरों की। कोई गलत काम ना हो कभी, जय माता दी।
वहीं ऋषि कपूर ने ताज होटल पर भी सवाल उठाए कि मान लो कनिका ने झूठ बोलकर एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग वालों को झटका दे दिया लेकिन ताज होटल को तो अपने मेहमानों की स्क्रीनिंग करनी चाहिए थी।


Click it and Unblock the Notifications